बम-बम-बम मस्ती में गाले (Lyrics:RMB & Voice:AB)

शिव भजन:

भोलेनाथ हैं औघड़-दानी बाबा डमरू वाले।

बम मस्ती में गाले बम-बम-बम मस्ती में गाले। 


(१) नाम भी भोला मन का भी भोला ऐसा भोला-भाला। 

अवगुण सब खुद लिए हैं बाबा गुण सबको दे डाला। 

कुछ ना चाहिए भोलेनाथ को एक लोटा जल का चढ़ा ले....


(२) सारी दुनिया घूम ले पगले ऐसा ना देव निराला। 

देवों का है देव ये सबका महादेव मतवाला। 

भांग-धतूरा-बेलपत्र से राज़ी है काशी वाले....


(३) अंधा-निर्धन-कोढ़ी-बाँझन जो भी है दर पे आवे।

सब के मन की सबको देते मनचाहा वर पावे।

एक बार तू मन से रे प्यारे बम जयकार लगा ले....


(४) पार्वती संग भोला विराजे गोद में है गण-नायक। 

नन्दी ऊपर करे सवारी देवों का महानायक।

ॐ नमः शिवाय में "मोहता" डुबकी जरा लगा ले....

✍️✍️✍️✍️✍️✍️

लेखिका: रेखा "मोहता" बंसल (पटना-बिहार)

गायिका: आस्था बंसल (लाड्डो बिटिया)

❤️❤️❤️❤️❤️❤️

बंसल परिवार और हमारी पूरी टीम की और से सभी शिव भक्तों को....

हर-हर महादेव ❤️ हर-हर शम्भू 

टिप्पणियाँ